What is RAM and ROM IN COMPUTER ?

 What is RAM and ROM IN COMPUTER ? कंप्यूटर में रेम और रोम क्या है ?



अगर आप कंप्यूटर या स्मार्टफोन use करते है तो , आपने RAM, ROM के बारे में ज़रूर सुना होगा Computer में RAM OR ROM दो बहुत महत्वपूर्ण मेमोरी होती है | ये डेटा स्टोर करने का काम करती है लेकिन इसके कार्य अलग अलग होते है |कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जानने के लिए RAM और ROM को समझना जरुरी है |

What is RAM? RAM क्या है ?

RAM   का पूरा नाम (Random Access  Memory ) है यह कंप्यूटर की अस्थाई मेमोरी होती है | जब आप कंप्यूटर पर कोई प्रोग्राम चलाते है, जेसे Microsoft Word , Google Chrome या गेम , तो वह RAM में लोड होता है 





RAM के प्रकार (TYPES OF RAM) 

RAM के दो  प्रकार होते है :- 
  • DRAM 
  • SRAM 

1. DRAM :-

DRAM सामान्य उपयोग में आने वाली RAM है और इसका उपयोग कंप्यूटर की मैं मेमोरी के रूप में किया जाता है इसमें डेटा को सुरक्षित रखने के लिए बार बार रिफ्रेश करना पड़ता है यह SRAM की तुलना में धीमी होती है , लेकिन सस्ती होने के कारण अधिक प्रचलित है |



DRAM के भी कई प्रकार होते है जेसे :-
1. SDRAM
2.DDR1
3. DDR2
4.DDR3
5.DDR4
6.DDR5

1. SDRAM

  इसका पूरा नाम (Synchronous Dynamic Random Access Memory)है यह सिस्टम क्लॉक के साथ काम करती है और सामान्य DRAMसे तेज होती है |
 

2.DDR1

इसका पूरा नाम (Double Data Rate 1) है यह पहली DDR RAM थी , जो एक क्लॉक साइकल में दो बार डेटा ट्रांसफर करती थी |

3. DDR2 

यह DDR1 तेज और कम बिजली खपत वाली RAM है |

4. DDR3

यह बेहतर स्पीड और अधिक क्षमता प्रदान करती है |

5. DDR4 

यह आधुनिक कंप्यूटर में उपयोग होने वाली तेज और कुशल RAM है |

  6.DDR5 

यहसबसे नई और उन्नत DRAM है को अधिक स्पीड और बेहतर प्रदर्शन देती है |

2.SRAM 

SRAM इसका पूरा नाम (STATIC RANDOM ACCESS MEMORY ) है यह एक तेज गति वाली मेमोरी है जिसका उपयोग कंप्यूटर की CACHE MEMORY में किया जाता है इसमें डेटा को बार बार रिफ्रेश करने की आवश्यकता नहीं होती इसलिए यह तेजी से काम करती है और इसकी कीमत भी जयादा है यह कई प्रकार की होती है |



1. Asynchronous SPRAM

यह बिना सिस्टम क्लॉक के काम करती है इसकी गति अधिक होती है |

2. Static Chache SRAM 

यह सिस्टम क्लॉक के साथ काम करती है इसलिए इनकी गति अधिक होती है |

3. Pipeline Burst SPRAM 

यह तेज डेटा ट्रान्सफर के लिए उपयोग की जाती है और उच्च प्रदर्शन वाले सिस्टम में काम आती है |

4. ODR SRAM

यह बहुत तेज SPRAM है ,जो एक साथ Read or Write कर सकती है इसका उपयोग नेटवर्किंग और हाई स्पीड डिवाइस में होता है | 

5. Synchronous SRAM 

यह सिस्टम क्लॉक के साथ काम करती है ,इसलिए इसकी गति अधिक होती है |

RAM की विशेषताए  Feature of RAM

 RAM (Random Access Memory) कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी होती है इसकी प्रमुख विशेषताए निम्नलिखित है :

1.अस्थाई मेमोरी :- RAM  में डेटा स्थाई रूप से स्टोर नहीं रहता |कंप्यूटर बंद होने पर डेटा मिट जाता है |

2. तेज गति :- RAM बहुत तेजी से डेटा को पढ़ती और प्रोसेस करती है |

3. Random Access सुविधा :- RAM में किसी भी डेटा को सीधे एक्स्सेस किया जा सकता है |

4. कार्य के दोरान उपयोग :- कंप्यूटर में चल रहे प्रोग्रामिंग और एप्लीकेशन RAM का उपयोग करते है,जेसे Microsoft Word  or Google Chrome|

5. Computer में गति बढ़ाने में सहायक :- अधिक RAM होने पर सिस्टम का प्रदर्शन बेहतर होता है |

What is ROM? रोम  क्या है ?

ROM (Read Only Memory)कंप्यूटर की एक स्थाई मेमोरी होती है इसमें डेटा और निर्देश पहले से स्टोर रहते है, जिन्हें सामान्यत बदला नहीं जा सकता | ROM का मुख्य कार्य कंप्यूटर को शुरू करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करना होता है |जब कंप्यूटर चालू किया जाता है तो रोम में मोजूद प्रोग्राम जेसे BIOS सिस्टम को हार्डवेयर जांचने और ऑपरेटिंग सिस्टम लोड करने में मदद करता है रोम में स्टोर डेटा बिजली बंद होने पर भी सुरक्षित रहता है इसलिए इस Non- Volatile Memory कहा जाता है |रोम का उपयोग कंप्यूटर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में आवश्यक निर्देशों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है

सरल भाषा में ROM वह मेमोरी है जो कंप्यूटर को शुरू करने और जरुरी निर्देशों को स्टोर करने का काम करती है |



ROM के प्रकार (TYPES OF ROM)

 ROM चार प्रकार की होती है |

1. PROM 
2. EPROM
3. EEPROM
4. Flash ROM

1. PROM
इसका पूरा नाम (Programmable Read Only Memory )  है यह एक एसी romहै जिसमे डेटा एक बार प्रोग्राम किया जा सकता है | एक बार डेटा लिखने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता |



2. EPROM
इसका पूरा नाम (Erasable Programmable Read Only Memory) है इस रोम में डेटा मिटाया और दोबारा लिखा जाता है डेटा मिटाने के लिए अल्ट्रावायलेट किरणों का उपयोग  किया जाता है |




3. EEPROM 
इसका पूरा नाम (Electrically Erasable programmable Read Only Memory) है इसमें डेटा बिजली की सहायता से मिटाया और दोबारा लिखा जाता है यह EPROM से अधिक सुविधाजनक होती है |



4. FLASH ROM 
यह EEPROM का उन्नत रूप है इसका उपयोग पेन ड्राइव , मेमोरी कार्ड और BIOS अपडेट में किया जाता है |


FEATURES OF ROM  रोम की विशेषताए 
1. स्थाई मेमोरी 
रोम में डेटा स्थाई रूप से सुरक्षित रहता है 

2. NoN - Volatile Momory 
यदि आप कोई भी काम रहे है और लाइट चली जाती है तो इसमें जो आपका डाटा कंप्यूटर में है वो खराब नहीं होता है 
3. READ ONLY 
इसमें जो डाटा स्टोर रहता है उस डेटा को केवल पढ़ा जा सकता है |
  4. बूटिंग में सहायक 
कंप्यूटर ओन करते समय बूटिंग प्रोइसस शुरू होता है यह कंप्यूटर को शुरू करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करती है जेसे BIOS |

5.  सुरक्षित डेटा संग्रहन 
रोम में महत्वपूर्ण निर्देश और प्रोग्राम सुरक्षित रहते है |

CONCLUSION

आज के आर्टिकल में हमने पढ़ा RAM OR ROM के बारे में | अगर आप कंप्यूटर चलाते है तो आपको RAM और रोम का पता होना चाहिए यह कंप्यूटर की महत्वपूर्ण इकाई होती है तो अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले |