कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेर क्या है ?
कंप्यूटर आज हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चूका है | चाहे ऑफिस का काम हो या घर पर मनोरंजन , कंप्यूटर हर जगह मोजूद है | लेकिन क्या आप जानते है कि कंप्यूटर असल में काम केसे करता है ? कंप्यूटर के काम करने के पीछे दो सबसे महत्वपूर्ण चीज़े होती है : हार्डवेयर(HARDWARE) और सॉफ्टवेर (SOFTWARE) तो आज के आर्टिकल के हम सीखेंगे हार्डवेयर और सॉफ्टवेर के बारे में |
1. हार्डवेयर क्या है ? (What is Hardware?)
हार्डवेयर कंप्यूटर का वह भोतिक भाग होता है जिसे हम देख सकते है और अपनी उंगलियों से छू सकते है | ये कंप्ययूटर के ठोस पुर्जे है जो मिलकर काम करते है जेसे कंप्यूटर का मॉनिटर जहाँ हम सब कुछ देखते है | माउस जिससे हम कंप्यूटर चलाते है CPU जो कंप्यूटर का दिमाग होता है प्रिंटर जो कागज पर प्रिंट निकलता है ये सब मिलकर कंप्यूटर का शरीर बनाता है | बिना हार्डवेयर के कंप्यूटर का कोई आस्तित्व नहीं है |
हार्डवेयर के मुख्य उदाहरन : Example
- इनपुट डिवाइस : की बोर्ड, माउस, स्कैनर |
- आउटपुट डिवाइस : मॉनिटर ,प्रिंटर, स्पीकर
- प्रोसेसिंग डिवाइस : CPU (सेंट्रल प्रोसेस यूनिट )
- स्टोरेज डिवाइस : हार्ड डिस्क , पेन ड्राइव ,
HARDWARE के फायदे : (Advantage of Hardware)
- हार्डवेयर जेसे कंप्यूटर के पार्ट्स या मोबाइल का बोडी , लम्बे समय तक चलाने और सहनशील होने के लिए बनाये जाते है |
- इसे आप देख छु और बदल सकते है , जिसे उसकी मरमत और अपडेट आसान होती है |
- बेहतर हार्डवेयर लगा कर आप डिवाइस की स्पीड व् कैपेसिटी बढ़ा सकते है |
HARDWARE की सीमाए (Limitation of Hardware)
- हार्डवेयर खराब हो जाये तो बदलना या रिपेयर करना महंगा पड़ सकता है
- गिरने पानी ,धुल से जल्दी खराब हो सकता है |
- बड़े बड़े हार्डवेयर जेसे डेस्कटॉप, आसानी से इधर -उधर ले जाने में मुश्किल होता है |
2 SOFTWARE क्या है ?WHAT IS SOFTWARE?
सॉफ्टवेयर कंप्यूटर का वह हिसा है जिसे हम देख तो सकते है लेकिन छू नहीं सकते | निर्देशों और प्रोग्राम का एक समूह होता है जो कंप्यूटर हार्डवेयर को बताता है कि उसे क्या और केसे करना है | यह कंप्यूटर की आत्मा की तरह है |जेसे मोबाइल में चलने वाला यूटूब या गेम सभी सोफ्टवेयर है | कंप्यूटर पर चलने वाला विंडो , एमएस वर्ड , फोटोशोप भी एक सॉफ्टवेर है सॉफ्टवेर प्रोग्राम द्वारा लिखे गए कोड से बनते है ये हार्डवेयर को निर्देश देते है कि केसे काम करना है बिना सॉफ्टवेयर के कंप्यूटर एक डिब्बा है |
सॉफ्टवेयर दो तरह के होते है सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन |सॉफ्टवेयर को हम इनस्टॉल या अन इनस्टॉल कर सकते है इसे इन्टरनेट से डाउनलोड किया जाता है सॉफ्टवेयर समय समय पर अपडेट होते रहते है यह वायरस से खराब हो सकता है इसलिए एंटी वायरस जरुरी है सॉफ्टवेयर कंप्यूटर को उपयोगी बनाता है और हमारे काम को आसान करता है |
सॉफ्टवेयर के प्रकार : (Types of Software)
1. सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software): जो कंप्यूटर को चलाने और कंट्रोल करने का काम करते है | जेसे Windows10, Window11, Linux, Android|
2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software): जो किसी खास काम करने के लिए बनाये जाते है जेसे MS Word, Excel, Photoshop ,Google Chrome, WhatsApp
3. यूटिलिटी सॉफ्टवेयर : एंटी वायरस , बेकप tool,डिस्क क्लिनाप |
सॉफ्टवेयर के फायदे :(Advantage of Software)
- सोफ्टवेयर को बिना किसी फिजिकल बदलाव के आसानी से अपडेट व इनस्टॉल किया जा सकता है |
- कई सोफ्टवेयर फ्री या कम कीमत पर ऑनलाइन उपलब्ध है |
- रूटीन कामो को सॉफ्टवेर से औतोमेत किया जा सकता है , जिससे समय और मेहनत बचती है |
- रूटीन कामो को सॉफ्टवेयर से ऑटोमेट किया जा सकता है जिससे समय और मेहनत बचती है |
सॉफ्टवेयर की सीमाए (Limitation of Software)
- सॉफ्टवेयर अगर सुरक्षित हो तो वो वाइरस , मैलवेयेर या हेकिंग का खतरा रहता है
- कई बार प्रोग्राम में बग या गडबडी के कारण काम रूक सकता है या डाटा क्रेप्त हो जाता है |
- हर सॉफ्टवेयर को हार्डवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम के माध्यम से बनाया जाता है
हार्डवेयर और सॉफ्टवेर में अंतर
विशेषता हार्डवेयर सॉफ्टवेर
वायरस इस पर वायरस का सीधा असर नहीं होता यह वायरस से खराब हो जाता है
#रोजमर्रा की जिन्दगी में उदाहरण
- एटीएम :- कार्ड रीडर , कीपैड ,स्क्रीन हार्डवेयर है और बैंकिंग सॉफ्टवेयर मशीन को काम करने देता है |
- मोबाइल फ़ोन : मोबाइल फ़ोन की स्क्रीन , बेटरी ,कैमरा आदि हार्डवेयर है जबकि व्हाट्स एप ,फेसबुक जेसे एप्स सॉफ्टवेर है |
- कंप्यूटर और लैपटॉप :कीबोर्ड , माउस ,मॉनिटर , प्रिंटर हार्डवेयर है , और विंडोज माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस , ब्राउज़र जेसे क्रोम सॉफ्टवेर होते है |
- डिजिटल घड़ी या स्मार्ट वाच : घड़ी का बॉडी हार्डवेयर है और उसमे चलने वाला फिटनेस ट्रेकर या टाइमर सॉफ्टवेयर
- टीवी :- टीवी की स्क्रीन, रेमोर्ट हार्डवेयर है और यूटूब एप्स सॉफ्टवेयर |