CPU क्या है ?
CPU का पूरा नाम Central Processing Unit होता है | इसे कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है ,क्योंकि यह कंप्यूटर के सभी कार्यो को नियंत्रित और प्रोसेस करता है | जब हम कंप्यूटर में कोई निर्देश देते है , जेसे टाइपिंग करना , फाइल खोलना ,इन्टरनेट चलाना या प्रोग्राम रन करना तो CPU उस निर्देश को प्रोसेस करके सही परिणाम देता है | बिना CPU के कंप्यूटर कार्य नहीं कर सकता |यह कंप्यूटर का HARDWARE कॉम्पोनेन्ट है जो यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों को प्रोसेस करता है यह इनपुट डिवाइस से डेटा प्राप्त करता है | use प्रोसेस करता है और आउटपुट देता है CPU सभी प्रोग्राम्स और एप्लीकेशन को चलाने का कार्य करता है |
सरल भाषा में, CPU कंप्यूटर का वह भाग है जो सोचता ,समझता और काम करता है |
CPU का पूरा नाम Central Processing Unit है |
- Central :- केन्द्रीय
- Processing :- प्रसंस्करण
- Unit :- इकाई
CPU के भाग (PARTS OF CPU)
1. AIRTHMETIC LOGIC UNIT
2. CONTROL UNIT
3.MEMORY UNIT
1. AIRTHMETIC LOGIC UNIT :-
ALU CPU का एक महत्वपूर्ण भाग है जो सभी गणितीय और तार्किक कार्यो को पूरा करता है | यह जोड़ घटाव ,गुना ,और भाग जेसी गणनाए करता है इसके अलावा यह तुलना करने और निर्णय लेने में भी कार्य करता है जेसे कौन सी संख्या बड़ी है या छोटी कोई सही है या गलत |जब भी किसी प्रोग्रामिंग में डाटा प्रोसेसिंग या गणना की आवश्यकता होती है , ALU उसे तेजी और सटीकता के साथ पूरा करता है |
2. CONTROL UNIT-CU:-
Control Unit CPU का वह भाग है जो पुरे कंप्यूटर सिस्टम को नियन्त्रण और संचालित करता है इसका मुख्य कार्य निर्देशों को पड़ना समझना और उनके अनुसार अन्य भागो को कार्य करने के लिए निर्देश देना होता है CU यह तय करती है कि कौन सा कार्य कब और केसे करना है | यह कंप्यूटर के सभी भागो के बिच डेटा प्रवाह को नियंत्रित करती है और सिस्टम को व्यवस्थित रूप से चलाने में मदद करती है |
3. MEMORY UNIT :-
MEMORY UNIT , CPU का वह भाग है जो डेटा और निर्देशों को अस्थाई रूप से संग्रहित करता है जब कंप्यूटर किसी कार्य को करता है तो आवश्यक डेटा और निर्देश मेमोरी यूनिट में रखे जाते है ताकि CPU उन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग कर सके यह प्रोसेसिंग के दौरान डेटा को सुरक्षित रखती है और परिणामो को अस्थाई रूप से संग्रहित करती है
CPU कंप्यूटर में क्या काम करता है ?
CPU का मुख्य कार्य डेटा को प्रोसेस करना और निर्देशों को execute करना होता है | यह इनपुट डेटा लेकर उसे समझता है आउटपुट प्रदान करता है कंप्यूटर के सभी प्रोग्राम CPU के माध्यम से ही चलते है |
1. डाटा प्रोसेसिंग (DATA PROCESSING)
CPU इनपुट डिवाइस से प्राप्त डाटा को प्रोसेस करता है और उपयोगी जानकारी में बदलाव करता है|
2. निर्देशों का पालन (INSTRUCTION EXECUTION)
यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों को CPU समझता है और उन्हें Execute करता है |
3. गणितीय कार्य करना (Arithmetic Operations)
CPU जोड़ , घटाव , गुना ,और भाग जेसे गणितीय कार्य करता है |
4. तार्किक कार्य करना (Logical Operation)
CPU की तुलना और निर्णय लेने वाले कार्य करता है , जेसे बड़ा छोटा या सही गलत पता करना |
5. इनपुट आउटपुट प्रबन्धन (INPUT /OUTPUT MANAGEMENT)
CPU इनपुट डिवाइस से डाटा लेकर आउटपुट डिवाइस तक परिणाम पहुचता है |
TYPES OF CPU सीपीयु के प्रकार :-
CPU के कई प्रकार होते है :-
1. Single Core Processor
2. Dual Core Processor
3. Hexa Core Processor
4.Octa Core Processor
1. SINGLE CORE PROCESSOR (सिंगल कोर प्रोसेसिंग )
सिंगल कोर प्रोसेसर CPU का सबसे प्रारम्भिक और साधारण प्रकार है | इसमें केवल एक कोर होता है , जो एक समय में केवल एक निर्देश को प्रोसेस कर सकता है |इसका मतलब है की एक ही समय में एक ही कार्य को पूरा करता है ,इसलिए इसकी गति अन्य मल्टी कोर प्रोसेसर की तुलना में कम होती है |
2. ड्यूल कोर प्रोसेस (Dual Core Processor)
ड्यूल कोर प्रोसेसर में दो कोर होते है , जो एक साथ दो अलग अलग कार्यो को सम्भाल सकते है | यह सिंगल कोर प्रोसेसर की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी होता है | इसमें दोनों कोर मिलकर डेटा प्रोसेसिंग करते है , जिसमे सिस्टम की स्पीड और परफोर्मेंस बेहतर हो जाती है इसकी प्रोसेसिंग क्षमता बेहतर होने के कारण यह पुराने सिंगल कोर सिस्टम से स्धिक लोकप्रिय हुआ और कंप्यूटर तकनीक में बड़ा सुधर हुआ |
3. क्वैड कोर प्रोसेस्सर (Quad Core Processor )
क्वैड कोर प्रोसेस्सर में चार कोर होते है ,जो एक साथ कई कार्यो को तेजी से पूरा कर सकते है | यह ड्यूल कोर प्रोसेसर से अधिक शक्तिशाली और तेज होता है काड कोर प्रोसेसर का उपयोग मल्टीटास्किंग गेमिंग ग्राफ़िक डिजाईन और विडियो एडिटिंग जेसे कार्यो के लिए किया जाता है इसके चारो कोर मिलकर काम बांटते है
4. हेक्सा कोर प्रोसेसर (Hexa core Processor )
हेक्सा कोर प्रोसेसर में छह कोर होते है जो भारी और जटिल कार्यो को आसानी से सम्भाल सकते है |यह उच्च स्तर की प्रोसेसिंग क्षमता प्रदान करता है | और प्रोफेशनल कार्यो के लिए उपयोगी होता है | विडियो एडिटिंग , 3D DESINING प्रोग्रामिंग ,और हाई -एड सॉफ्टवेर चलाने के लिए हेक्स्सा कोर प्रोसेसर अच्छा माना जाता है
5. ओक्ता कोर प्रोसेसर (OCTA CORE PROCESSOR)
OCTA CORE PROCESSOR में आठ कोर होते है ,जो इसे अधिक तेज और शक्तिशाली बनाते है यह हाई परफॉरमेंस कार्यो जेसे ,विडियो ,रेड्टिंग ,डेटा प्रोसेसिंग और एडवांस मुलती टास्किंग के लिए उपयोग किया जाता है | इसके आठो कोर एक साथ कई कार्यो को प्रभावी ढंग से सँभालते है |
6. डेका कोर प्रोसेसिंग (Decca Core Processing)
डेका कोर प्रोसेसिंग में दस कोर होते है और यह अत्यधिक उन्नत्त प्रोसेसर मन जाता है इसकी प्रोसेसिंग क्षमता बहुत अधिक होती है , जिससे यह एक साथ कई जटिल कार्यो को सम्भाल सकता है | डेका कोर प्रोसेसर तेज गति , उच्च प्रदर्शन और बेहतर मल्टीटास्किंग प्रदान करता है |यह उन उपयोगकर्ताओ के लिए उपयुक्त है जिन्हें अत्यधिक शक्तिशाली सिस्टम की आवश्यकता होती है |
CPU की स्पीड
- CPU की स्पीड से तात्पर्य उस गति से है जस पर CPU निर्देशों को प्रोसेस करता है |
- CPU की स्पीड हर्ट्ज़ ()में मापी जाती है |
- आधुनिक कंप्यूटर में CPU स्पीड को गीगा हर्ट्ज़ में मापा जाता है
- 1 GHZ का अर्थ है CPU एक सेकंड में एक अरब चक्र पुरे कर सकता है |
- अधिक GHZ वाला CPU सामान्य तेज कार्य करता है |
- उच्च CPU स्पीड मल्टीटास्किंग को बेहतर बनती है |
- गेमिंग ,विडियो एडिटिंग और भारी कार्यो के लिए तेज CPU स्पीड उपयोगी होती है |
- CPU की परफॉरमेंस केवा; स्पीड पर नहीं बल्कि Core, Cache or Architecture पर भी निर्भर करती है |
CONCLUSION :-
आज के आर्टिकल में हमने पढ़ा CPU के बारे में |CPU क्या है? उसका काम क्या है और यह कंप्यूटर में केसे कार्य करता है CPU कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है , जो सभी निर्देशों को प्रोसेस करता है और पुरे सिस्टम को नियंत्रित करता है | इसकी स्पीड कंप्यूटर की कार्यक्षमता ,प्रदर्शन और प्रोसेसिंग क्षमता को प्रभावित करती है तो अगर आपको यह आर्टिकल पंसद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे |